Noida Flood: नोएडा का डूब क्षेत्र (नदियों के किनारे वाला क्षेत्र) इस वक्त दो नदियों में आए उफान की मार झेल रहा है। एक ओर यमुना नदी में हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ (Noida Flood) जैसे हालात हैं तो दूसरी ओर हिंडन नदी का भी लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों की ओर कराए गए बाढ़ सर्वेक्षण में अब एक नया खुलासा हुआ है।
प्रशासन ने कराया ड्रोन सर्वे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यमुना और हिंडन में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन ने हाल ही में एक ड्रोन सर्वेक्षण कराया है। इसमें पानी में डूबे कई अवैध फार्महाउसों की पहचान की गई है। अब नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग इन फार्महाउसों पर कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रहा है।
लगातार बढ़ रही है अवैध फार्महाउस की संख्या
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल नोएडा प्राधिकरण के एक ऐसे ही सर्वेक्षण में यमुना डूब क्षेत्र पर करीब 1,000 फार्महाउस चिह्नित किए थे। अब अधिकारियों का कहना है, इस साल सर्वेक्षण से पता चला है कि फार्महाउसों की संख्या बढ़ी है, लेकिन उन्हें कोई विवरण नहीं मिल पाया था।
जून में ढहाए थे 32 फार्महाउस
संयुक्त टीम फोटोग्राफिक और वीडियो साक्ष्य के साथ सर्वेक्षण रिपोर्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश करने और बाढ़ के डूब क्षेत्र में अवैध फार्महाउसों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक हटाने का अनुरोध करने की योजना बना रही है। बता दें कि पिछले माह प्रशासन की टीम ने इस क्षेत्र में 32 फार्महाउसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया था।
बिना आदेश वाले फार्महाउस की हो रही पहचान
नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ ने अवैध निर्माण के खिलाफ हमारे रुख को पुष्ट कर दिया है। अब हम उन फार्महाउसों की पहचान कर रहे हैं कि किन फार्महाउस के पास इलाहाबाद हाईकोर्ट का मौजूदा स्थगन आदेश है और किनके पास आदेश नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
5 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines