Noida Flood 2023: पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे मैदानी इलाकों में नदियों के किनारे वाले क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हैं। दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप देखने के बाद नोएडा में बेहाल हालात देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को नोएडा के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
हिंडन से प्रभावित परिवार को शिफ्ट किया
एएनआई के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट (तीन) मनीष कुमार वर्मा ने ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थाना क्षेत्र के तहत हिंडन नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित अधिकतम परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
- अधिकारी ने कहा कि साथ ही हम बाकी परिवारों से जल्द से जल्द शिफ्ट होने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि करीब 2000 क्यूसेक पानी कम हुआ है, लेकिन इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1684122094815293440
नोएडा के सीईओ पहुंचे मुआयना करने
नोएडा के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि हम यहां पुराना सत्याना गांव का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं। हिंडन नदी के तेज बहाव के कारण इस गांव के कुछ हिस्सों में पानी घुस गया है। हमने करीब 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। साथ ही लगातार क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
देहरादून में सहस्त्रधारा नदी उफनी
उधर, उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। देहरादून पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह 4:00 बजे से देहरादून में लगातार बारिश हो रही है। इससे सहस्त्रधारा नदी में उफान आ गया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि शहर के आसपास की नदियां भी उफान पर हैं। सहस्त्रधारा क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्हें सतर्क रहने की अपील की है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 hr agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
2 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
3 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
20 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
22 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines