नोएडा में फ्लिपकार्ट को लगाया 20 लाख का चूना, जानें क्या है मामला ?

Noida News: नोएडा की थाना फेज-1 पुलिस ने फ्लिपकार्ट के ट्रक से गायब करने वाले तीन शातिर बदमाशा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद किया है.

Flipkart Fraud
विज्ञापन

Noida News: नोएडा की थाना फेज-1 पुलिस ने फ्लिपकार्ट के ट्रक से गायब करने वाले तीन शातिर बदमाशा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में संजय खान, जितेंद्र सिंह और लोकेश शामिल हैं.

कीमती सामान किया था गायब

आज सेक्टर-14 के नाले के पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के जूते, चप्पल, शैंपू, परफ्यूम, रजाई, टूथपेस्ट और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ. यह सारा सामान 9 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट के एक ट्रक से गायब किया गया था.

विज्ञापन

अपराध का तरीका

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पहले कालिंदी कुंज के पास चिराग ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से फ्लिपकार्ट का सामान गायब किया था. इसके बाद वह सामान अलग-अलग जगह बेचकर मुनाफा कमाते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए अपने पास अवैध चाकू रखते थे, जिससे वे लोगों को डराकर भाग जाते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ