नोएडा में कोरोना का पहला मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Noida News: नोएडा में कोरोना का पहला संदिग्ध मरीज सामने आया है। निजी अस्पताल की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला अस्पताल साथ-साथ सीएचसी, पीएचसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Noida News, Corona case, नोएडा न्यूज, कोरोना केस, कोविड-19

नोएडा में कोरोना का पहला मरीज मिला

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में कोरोना का एक संदिग्ध मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुरुआती जांच में मरीज में कोरोना के लक्षण मिले हैं। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

पीसीआर जांच रिपोर्ट का इंतजार

सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार का कहना है कि गुरुवार को एक निजी अस्पताल में कोरोना के लक्षण लेकर एक मरीज पहुंचा। वह सेक्टर-110 का रहने वाला है। अस्पताल ने मरीज का नमूना लिया है। आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मरीज के बारे में कुछ कहना संभव होगा। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी डॉ. टीकम सिंह मरीज को ट्रेस कर रहे हैं। इस मामले में जानकारी के लिए डॉ. टीकम सिंह को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश किए जारी

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला अस्पताल साथ-साथ सीएचसी, पीएचसी को यह निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी मरीज को कोरोना यानी कोविड जैसे लक्षण लगते हैं तो तुरंत कोरोना की जांच करें या संबंधित विभाग भेजे। इसके अलावा यदि मरीज को भर्ती करने की स्थिति आती है तो भर्ती करके इलाज करें।

शासन की तरफ से नहीं आई गाइडलाइन

सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी शासन की ओर से कोई भी दिशा निर्देश नहीं आया है। मगर हमारी ओर से तैयारी पूरी है और इस संबंध में सभी स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ ही बेड सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ