हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा फिल्म सिटी को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने शुरू होगा काम, 2020 में सीएम ने किया था ऐलान

Uttar Pradesh Noida Film City: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 मिनट की दूरी पर यमुना के किनारे फिल्म सिटी के लिए जमीन प्रस्तावित है। इसी जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण होना है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Noida film city

Uttar Pradesh Noida Film City: नोएडा फिल्म सिटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बनने में 8 साल लग सकते हैं। जबकि 18 सितंबर 2020 को सीएम ने फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। नोएडा एयरपोर्ट से महज 15 मिनट की दूरी पर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चिन्हित की गई जमीन अभी भी खाली पड़ी है। वहां सिर्फ एक बोर्ड लगा हुआ है जिस पर लिखा है प्रस्तावित स्थल-फिल्म सिटी।

1000 हजार एकड़ की होगी इंटरनेशनल फिल्मसिटी

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 15 मिनट की दूरी पर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे खाली पड़ी जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण होना है। 1510 करोड़ में 1000 हजार एकड़ की इंटरनेशनल फिल्मसिटी का निर्माण होगा। जिसमें शूटिंग के लिए ताजमहल, वाराणसी के घाट के साथ देश के ऐतिहासिक किले और महल भी होंगे। इसके अलावा विदेशी भी लोकेशन भी तैयार किए जाएंगे। फिल्म सिटी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अप्रैल के अंत में या मई में फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। जिसे बनने में करीब 8 साल लगेंगे।

पहले फेज का काम जल्द होगा शुरू

बताया जा रहा है कि हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी के बाद ये देश का दूसरा सबसे बड़ा फिल्मसिटी प्रोजेक्ट होगा। यहां हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के लिए हाई क्वॉलिटी के शूटिंग सेट बनाए जाएंगे। इसे लेकर यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि अभी पहले फेज का काम शुरू होने वाला है। पूरा प्रोजेक्ट तैयार होने में कम से कम 8 साल लगेंगे।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से करीब 55 किमी दूर है फिल्म सिटी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्मसिटी प्रोजेक्ट दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से करीब 55 किमी दूर बन रहा है। ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी और गलगोटिया यूनिवर्सिटी से आगे सेक्टर-21 है।।प्रोजेक्ट की साइट और आसपास का पूरा एरिया खाली है। कहीं-कहीं खेती हो रही है। एंट्री पॉइंट के पास कंटीले तारों से फेंसिंग की गई है। गूगल मैप से पता चला कि नोएडा एयरपोर्ट यहां से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर है। दिल्ली एयरपोर्ट जाने में डेढ़ घंटे से 2 घंटे लगेंगे। आगरा करीब ढाई घंटे और मथुरा करीब 2 घंटे की दूरी पर है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें