Noida Farmer Protest: नोएडा में पिछले कुछ सालों से चल रहे किसान आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमीन अधिग्रहण का रेट बढ़ा दिया है। किसानों के साथ लखनऊ में हुई बैठक में जमीन का रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब किसानों को प्रति वर्ग मीटर के 5 हजार रुपये मिलेंगे।
बता दें कि किसानाें ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथाॅरिटी के तहत आने वाले गांवों के लिए मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर 2 दिसंबर को प्रदर्शन किया था। इन किसानों ने दिल्ली मार्च की कोशिश की थी। इसके बाद प्रशासन के साथ बनी सहमति में किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर आंदोलन करने की सहमति बनी थी।
ये भी पढ़ेंः Noida के किसानों को बड़ी सफलता, सीएम योगी ने बढ़ाया जमीन का रेट
2 दिसंबर को किया था दिल्ली कूच
इससे पहले 2 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के तहत आने वाले किसान दिल्ली कूच के लिए दोपहर 12 बजे महामाया फ्लाईओवर के पास जुटे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए। पुलिस और प्राधिकरण के लोगों ने उनको मनाया।
ये है किसानों की प्रमुख मांगें
बता दें कि किसानों की प्रमुख मांगें नोएडा,ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण से जुड़ी हैं। किसान 64.7 प्रतिशत से अधिक मुआवजा, 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा 10 प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही किसान अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर पर रोक, भूमिहीन किसानों के सभी बच्चों को रोजगार और पुर्नवास का लाभ और आबादी का निस्तारण करने की मांग भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः पीली चौबंदी, धोती, कुर्ता…, राम मंदिर में पुजारियों लिए नया ड्रेस कोड, जानिए नए नियम
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines