Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर): ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फर्जी मुठभेड़ के आरोप में पूर्व SHO समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश पर थाना जेवर में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए कई पुलिसकर्मी अभी भी जिले में तैनात हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
चार सितंबर 2022 का है मामला
बताया जा रहा है कि फरवरी में गौतमबुद्ध नगर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेवर के पूर्व SHO समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ के आरोप का मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया था। मथुरा के तरुण गौतम की अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह आदेश दिया था। मुकदमा दर्ज करने से पहले थानाध्यक्ष को पुलिस कमिश्नर से अनुमति प्राप्त करने को कहा गया था। सीपी के आदेश के बाद अब एफआईआर की गई है। तरुण गौतम ने एक प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए आरोप लगाया था कि चार सितंबर 2022 को देर शाम पुलिसकर्मी बिना किसी वारंट के उनके घर में घुसे, गाली-गलौज की, सामान तोड़फोड़ किया और अलमारी से 22 हजार रुपये जब्त कर लिए।
फर्जी मुठभेड़ में युवक को मारी गोली
पुलिस ने कहा कि उनके बेटे का जेवर कोतवाली क्षेत्र के नीमका गांव में हुए हत्या के एक मामले में नाम सामने आया है। इस पर पीड़ित ने बताया का उनका बेटा बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और दिल्ली में कोचिंग करता है। पुलिसकर्मी बेटे सोमेश गौतम की तलाश में उन्हें दिल्ली लेकर गए, जहां उनके बेटे को बुरी तरह पीटा और जबरन जेवर थाने लाया गया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे को अज्ञात स्थान पर ले जाकर आंखों पर पट्टी बांधकर पैर में गोली मारी और फर्जी मुठभेड़ का रूप दिया। इसके बाद उसके खिलाफ कई फर्जी मुकदमे दर्ज कर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया।
पुलिस कमिश्नर की अनुमति के बाद केस दर्ज
पीड़ित का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। जिसके बाद कोर्ट ने फरवरी में मुकदमा दर्ज करने से पहले थानाध्यक्ष को पुलिस कमिश्नर से अनुमति प्राप्त करने को कहा गया था। जिसके बाद अब इस मामले केस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
12 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines