नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. सेक्टर-150 के पास बिहार जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग का गोला बन गई. इस घटना के दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के वक्त जब बस सेक्टर-150 से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं और लपटें उठने लगीं. बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में भारी अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका. यात्रियों ने बिना वक्त गंवाए खिड़की और दरवाजों से आनन-फानन में बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई.
यह भी पढ़ें : नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ट्रैफिक समस्या होगी कम! 29 KM के नए एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान
जलकर पूरी तरह खाक हुई बस
हादसे को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी.
राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी 30 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, यात्रियों का ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया. हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. बस में आग किन कारणों से लगी-क्या यह शॉर्ट सर्किट था या कोई अन्य तकनीकी खराबी—दमकल विभाग और पुलिस इसकी जांच में जुटे हैं.
यह भी पढ़ें : नोएडा एयरपोर्ट-एक्सप्रेसवे रूट पर बन रही नई लेन, लोगों को जाम से मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
14 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
22 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines