हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Noida News: पूर्व DCM डॉ. दिनेश शर्मा का तीखा प्रहार, कहा प्रतिबंधों से नहीं रुकेगा भारत का विकास

Noida News: नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एवियोर एजुकेशन हब में भाजपा नोएडा महानगर द्वारा आयोजित जीएसटी सुधार सभा सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने विपक्ष के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि देशहित में लिए गए निर्णयों पर सवाल उठाने की आदत कुछ लोगों को छोड़नी चाहिए.

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एवियोर एजुकेशन हब में भाजपा नोएडा महानगर द्वारा आयोजित जीएसटी सुधार सभा सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने विपक्ष के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि देशहित में लिए गए निर्णयों पर सवाल उठाने की आदत कुछ लोगों को छोड़नी चाहिए.

आतंकवादी हमले का जिक्र

डॉ. शर्मा ने 26-11 के आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय के गृहमंत्री पाकिस्तान पर कार्यवाही करने से पीछे हट गए थे. यह सोचकर कि कहीं दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश भारत पर प्रतिबंध न लगा दें, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंधु जैसे साहसिक कदम उठाए, जिन पर अब वही लोग सबूत मांग रहे हैं.

आत्मनिर्भर बनने की तरफ बढ़े कदम

उन्होंने आगे कहा आज जब भारत ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाए तो कुछ शक्तिशाली देशों ने हम पर प्रतिबंध लगाएं. लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. भारत की जीडीपी लगातार बढ़ रही है, शेयर बाजार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. यह मोदी सरकार की मजबूत आर्थिक नीतियों का परिणाम है.

विज्ञापन

जीएसटी सुधार से मिला विकास को बल

सम्मेलन में जीएसटी को लेकर भी डॉ. शर्मा ने अहम बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से लोगों को लाभ मिला है. देश की मुद्रास्फीति दर घटकर 2.1 फीसद पर आ गई है, जबकि बेरोजगारी दर 5.1 फीसद तक सिमट गई है. भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. यह सब सरकार की दूरदर्शी नीतियों का प्रतिफल है.

2047 है लक्ष्य

उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से हम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखेंगे. ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी योजनाएं अब धरातल पर फलदायी साबित हो रही हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Milk बास्केट से फूड प्रोडक्ट मंगाने वाले हो जाएं सावधान, ग्रेटर नोएडा में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola