Noida News: फेसबुक पर आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक निजी कंपनी के इंजीनियर से 44 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने एक फर्जी एप पर प्रशिक्षण देकर विश्वास जमाया और फिर किश्तों में पैसे मंगवाते रहे। जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो टैक्स के नाम पर 40 लाख रुपये और मांगे गए। रकम न देने पर पीड़ित को ग्रुप से बाहर कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
शेयर बाजार में रुचि पड़ी भारी
सेक्टर-168 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले पीड़ित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह शेयर बाजार में निवेश में रुचि रखते हैं। पीड़ित ने बताया कि एक जुलाई को फेसबुक पर उन्हें आईपीओ में निवेश से जुड़े एक विज्ञापन का लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करने पर वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। उन्हें विशेषज्ञों की तरह दिखने वाले लोग प्रशिक्षण देने लगे।
15 दिन की हुई ट्रेनिंग
करीब 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद उनसे एक एप पर पंजीकरण कराया गया। कहा गया कि इसमें निवेश करने पर शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा। विश्वास में आकर पीड़ित ने 11 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक करीब 25 बार में 44 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।
नहीं निकाल पाए रकम
एप पर कुछ ही दिनों में तीन करोड़ से अधिक का लाभ दिखाया जाने लगा। जब पीड़ित ने उस रकम को निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 40 लाख रुपये और मांगे। उन्हें शक हुआ, उन्होंने रकम देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 43 गांव आए बाढ़ की चपेट में, फसलें हुई बर्बाद, अब माहमारी फैलने का खतरा
संबंधित खबरें
दशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
7 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
11 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
14 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
15 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
16 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
17 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 day agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines