Noida News: नोएडा में पिछले 12 घंटे में तीसरा एनकाउंटर बुधवार दोपहर हुआ है। सेक्टर 24 थाना पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान बदमाश को काबू किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान रवि उर्फ बबलू के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से चोरी की स्कूटी, तमंचा, मोबाइल व कारतूस बरामद किया गया है।
जंगल की तरफ भागने का किया प्रयास
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर एलिवेटेड रोड के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एनटीपीसी की तरफ से स्कूटी पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश रवि के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसको अस्पताल ले जाया गया है। एनकाउंट के दौरान बदमाश ने जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
दिल्ली का रहने वाला है रवि
पुलिस की गोली का शिकार हुआ बदमाश रवि मूल रूप से दिल्ली के मयूर विहार का रहने वाला है। उसके कब्जे से जो स्कूटी बरामद हुई है उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। बरामद स्कूटी नोएडा के सेक्टर 34 से चोरी गई थी। बदमाश शहर के अलग-अलग सेक्टर, सोसायटी व पाॅश एरिया में रेकी करने के बाद चोरी व लूट की घटना को अंजाम देता था। चोरी की स्कूटी पर सवार होकर बदमाश मोबाइल छीन लेता है।
लंबा है आपराधिक इतिहास
रवि का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर 18 आपराधिक मुकदमें दर्ज है। लंबे समय से आरोपी चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बुधवार को वह नोएडा पुलिस को चकमा नहीं दे पाया। पुलिस की गोली खाने के बाद वह सीधे अस्पताल पहुंच गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद उसको जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा से बड़ी खबर, 4 मंजिल मकान में फटा सिलेंडर, 100 लोग एक घंटे तक आग में फंसे
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
8 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
15 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
16 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines