Noida News: नोएडा में एनकाउंटर, शातिर बदमाश को लगी गोली

Noida News: नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और एक शातिर चोर के बीच शनिवार सुबह सेक्टर-92 क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Police Encounter Bike
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और एक शातिर चोर के बीच शनिवार सुबह सेक्टर-92 क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए है।

बिना नंबर की बाइक पर सवार था बदमाश
पुलिस ने बताया कि आज सुबह फेस-2 क्षेत्र में सेक्टर-92 मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह एनएसईजेड की ओर तेजी से भागने लगा।

Advertisment

पुलिस ने किया पीछा
पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। संदिग्ध युवक ग्रीन बेल्ट के पास नाले की ओर मुड़ गया और सामने से आ रही दूसरी पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

पैर में लगी गोली
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान सोनू उर्फ पगला के रूप में हुई है। वह मैनपुरी के गांव सकरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह नोएडा के गेझा में रह रहा था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ