हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News: नोएडा में एनकाउंटर, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी, होंडा सिटी के अंदर से हुई तोबड़तोड़ फायरिंग

Noida News: नोएडा में बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-35 के पास होंडा सिटी कार सवार संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की गाड़ी में गोली लगी है।

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-35 के पास होंडा सिटी कार सवार संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की गाड़ी में गोली लगी है। थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया है। कुल 3 बदमाशों को काबू किया गया है। आरोपी बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के निवासी हैं। तीनों मिलकर अंतरराज्यीय गैंग चलाते थे। बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में ज्वैलरी, नकदी, अवैध हथियार, चोरी में इस्तेमाल वाहन व अन्य सामान बरामद किया गया है।

रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गैंग के सदस्य नोएडा के पॉश इलाकों, सेक्टरों और हाई-राइज सोसायटियों में बंद पड़े मकानों की पहले रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार सरगना संजीव कुमार यादव पर पहले से ही करीब तीन दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी पेशेवर तरीके से चोरी की घटनाएं करते थे। वारदात के बाद एक राज्य से दूसरे राज्य में छिप जाते थे।

भारी मात्रा में सामान बरामद

आरोपियों के कब्जे से लाखों की ज्वैलरी, नकद राशि, अवैध हथियार और कारतूस के अलावा मास्टर चाबी बरामद की गई है। मास्टर चाबी का इस्तेमाल आरोपी चोरी के दौरान बंद घरों को खोलने के लिए करते थे।

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास अपने घर का सपना देखने वाले 54 हजार लोगों की किस्मत का फैसला जल्द, जानें कब होगा ड्रा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें