Noida Elevated road closed: नोएडा एलिवेटेड रोड पर अगले तीन माह मरम्मत कार्य होगा, जिसके चलते यहां ट्रैफिक बाधित रहेगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस 7 अप्रैल से यहां की दो लेन वाहनों के लिए बंद करने जा रही है। यह रोड उत्तर प्रदेश की लाइफलाइन है, यह नोएडा सेक्टर-18 से सेक्टर-61 तक कुल करीब 4.8 किलोमीटर लंबा है। फिलहाल यह जगह-जगह से टूटा पड़ा है, जिसके चलते नोएडा अथॉरिटी ने इसका मरम्मत कार्य करवा रही है।
यह रहेगा डायवर्जन
जानकारी के अनुसार एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य के दौरान पहले टूटी सड़क को काट कर उखाड़ा जाएगा। फिर उसकी जगह दो परत में नई सड़क बनाई जाएगी। इस दौरान रोड के दो कैरिजवे वाहनों के लिए बंद रहेंगे। एक लेन पर वाहन की आवाजाही चालू रहेगी। यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर वाहनों को एलिवेटेड रोड के नीचे उतारकर फिर अगले लूप से रोड पर ऊपर चढ़ाया जाएगा।
90 दिन बंद रहेंगी दो लेन
नोएडा ट्रैफिक डीसीपी अनिल यादव के अनुसार एलिवेटेड रोड की मरम्मत के लिए अथॉरिटी ने 90 दिन की अनुमति मांगी है। इस दौरान वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। एलिवेटेड रोड की एक लेन ट्रैफिक के लिए खुली रहेगी, इसके अलावा वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। शनिवार को नोएडा पुलिस ने सड़क का निरीक्षण किया। 8 अप्रैल को सप्ताह का पहला दिन है और इस दिन रोड पर हैवी ट्रैफिक रहता है, लोगों को किसी तरह की परेशान न हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
पहले चरण में एनटीपीसी लूप तक होगी मरम्मत
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पहले सेक्टर-18 से सेक्टर-61 की ओर जाने वाली लेन पर मरम्मत कार्य होगा। सेक्टर-18 से एनटीपीसी लूप तक की सड़क पर दो लेन पर बैरिकेडिंग की जाएंगी। यहां एक लेन में वाहन चलाए जाएंगे। वाहन चालक एनटीपीसी लूप से एलिवेटेड रोड पर चढ़ सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से पुलिसकर्मियों का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
7 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
8 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
9 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
12 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
13 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines