Noida News: नोएडा से एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी के लिए बनने वाले यमुना पुश्ता रोड एक्सप्रेस वे पर ब्रेक लग गया है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने सुरक्षा और तकनीकी कारणों से सिरे से खारिज कर दिया है। सिंचाई विभाग की एनओसी नहीं मिलने से अब कोई दूसरा विकल्प तलाशना होगा। ऐसे में नोएडा से सीधे एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए कही और एक्सप्रेस वे बनाना होगा।
ट्रैफिक को कम करने की थी योजना
इस एक्सप्रेसवे के बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव कम हो जाता। यमुना के किनारे छह लेन का एलिवेटेड रोड प्रस्तावित किया गया था। यह नोएडा के पुश्ते पर बनना था, लेकिन अब यह योजना ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।
सिंचाई विभाग ने एनओसी देने से किया इनकार
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश सिंह ने इस योजना पर आपत्ति जताते हुए शासन को अवगत कराया कि यमुना तटबंध क्षेत्र नोएडा की बाढ़ सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील है। यदि पुश्ता के नीचे पिलर बनाए जाते है तो इससे पुश्ता की स्थिरता प्रभावित होगी। जल रिसाव की आशंका बढ़ेगी। भविष्य में भारी बारिश या यमुना का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में यह पूरे क्षेत्र के लिए खतरा बन सकता है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमकेगी नोएडा के विकास की तस्वीर, जानें क्या होगा खास
एनएचएआई से निर्माण की थी मांग
इस परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने के लिए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि इसका निर्माण कार्य एनएचएआई से कराया जाए। सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण यह प्रस्ताव भी फिलहाल रुका हुआ है।
नए सिरे से बनेगी योजना
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने कहा कि अब इस परियोजना की तकनीकी समीक्षा कर नए सिरे से डिजाइन तैयार किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान खोजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: BJP कार्यकर्ता की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 5 लाइन हाजिर
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines