Noida News: नोएडा में रहने वाले व्यक्ति को साइबर ठगों ने ई सिम का झांसा देकर जाल में फंसाया और 15 लाख की ठगी कर डाली। सेक्टर 11 निवासी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत रजनीश नारंग से 15 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में केस दर्ज किया गया है। रजनीश अपने मोबाइल में ई सिम एक्टिव कराने की कोशिश कर रहे थे। ई सिम एक्टिवेट होने के बजाय उनके साथ धोखाधड़ी हो गई।
एयरटेल का कर्मचारी बनकर किया फोन
पीड़ित रजनीश ने दर्ज कराए गए केस में कहा है कि 18 जुलाई को उन्हें खुद को एयरटेल कर्मचारी बताने वाले एक व्यक्ति अमर का कॉल आया। उसने भरोसा दिलाया कि वह ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये ई सिम तुरंत उपलब्ध करा देगा। रजनीश को एयरटेल की ओर से एक पुष्टिकरण (कन्फर्मेशन) संदेश भी मिला, जिसे देखकर उन्होंने प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया।
2 घंटे में सिम चलाने का दिया आश्वासन
अमर ने उन्हें आश्वस्त किया कि 2 घंटे के अंदर ई सिम चालू हो जाएगी। इसी दौरान रजनीश के बैंक खाते से छह बार में कुल 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब तक उन्हें ठगी का अंदाजा हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी।
खाते तक पहुंचने में जुटी पुलिस
साइबर क्राइम थाना पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि ठगी की रकम किस खाते में ट्रांसफर की गई है। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पहले की बेटी की हत्या फिर फांसी के फंदे से झूला
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
14 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines