Noida News: विदेश में वर्क परमिट और फर्म रजिस्ट्रेशन के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का नया कारनामा सामने आया है. इस बार पंजाब के एक कारोबारी को दुबई में कारोबार स्थापित कराने के नाम पर करीब छह लाख रुपये की चपत लगाई गई. आरोपितों ने नोएडा सेक्टर-3 में एक फर्जी कार्यालय खोल रखा था, जहां पीड़ित को बुलाकर ठगी को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में तनवीर और जाहिद नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
दुबई में सेटल होने के सपने पर फिरा पानी
पीड़ित मनमोहन सिंह संधु, पंजाब के चावा गांव (समराला) के निवासी और कारोबारी है. वह दुबई में फर्म पंजीकरण कराकर वहां व्यापार स्थापित करना चाहते थे. उन्होंने समीर एडवायजरी मैनेजमेंट नामक एक फर्म का विज्ञापन देखा, जिसमें दुबई में फर्म रजिस्ट्रेशन और सेटलमेंट का दावा किया गया था. विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर तनवीर नामक व्यक्ति से बातचीत हुई. तनवीर ने पूरी प्रक्रिया का खर्च सात लाख रुपये बताया और पीड़ित को दस्तावेजों के साथ 14 जून को नोएडा सेक्टर-3 स्थित कार्यालय बुलाया. झांसे में आकर पीड़ित ने 6 लाख रूपये आॅनलाइन ट्रांसफर कर दिए.
ऑफिस बंद, मोबाइल स्विच ऑफ
रकम लेने के बाद आरोपितों ने एक माह तक काम शुरू नहीं किया. जब पीड़ित ने स्थिति जानने के लिए संपर्क करना चाहा, तो दोनों के मोबाइल बंद आने लगे. संदेह होने पर मनमोहन सिंह जब नोएडा स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां सिर्फ एक गार्ड मिला जिसने बताया कि ऑफिस बंद हो चुका है और लोग फरार हो चुके है.
फेज 1 थाना में केस दर्ज
मनमोहन सिंह ने फेज-1 थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दावा किया है कि उनकी तरह कई अन्य लोग भी ठगी का शिकार हुए हैं और कार्यालय के चक्कर काट रहे है. एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर तनवीर और जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अन्य पीड़ितों की शिकायतें मिलते ही उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा. जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा.
ये भी पढ़ें: YEIDA में औद्योगिक भूखंडों की बोली शुरू, 37 प्लाॅटों का ई-नीलामी से होगा आवंटन
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
16 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines