Noida News: नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-2 पुलिस और स्वॉट-2 टीम की संयुक्त कार्रवाई में 182 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल होने वाला एक कंटेनर वाहन (आइसर कैंटर) भी जब्त किया गया है।
उड़ीसा से ला रहे थे गांजा
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार, नीरज वत्स उर्फ नीरू और हिमांशु जाटव के रूप में हुई है। इन्हें निम्मी विहार पुस्ते से कुलेसरा की तरफ नलकूप के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि तस्कर कटक (उड़ीसा) से गांजा सस्ते दामों में खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में महंगे दामों पर बेचते थे।
वाट्सऐप काॅल पर करते थे बात
आरोपी गांजे को बोरे में पैक कर कंटेनर में छिपाकर लाते थे ताकि किसी को शक न हो। पकड़े जाने के डर से आपसी बातचीत के लिए केवल वाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल करते थे जिससे पुलिस की निगरानी से बच सके।
कॉलेज और पीजी में ऑन-डिमांड डिलीवरी
डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी गांजा दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों, पीजी और अन्य स्थानों पर ऑन-डिमांड सप्लाई करते थे। साथ ही घूम-घूम कर भी यह नशा युवाओं तक पहुंचाते थे। तस्कर प्राइवेट वाहनों और रेलवे मार्ग दोनों का इस्तेमाल करते थे। बड़े स्टेशनों के बजाय एनसीआर के छोटे स्टेशनों से उतरते थे जिससे कि जांच से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case: पुलिस कमिश्नर से मिले निक्की के परिजन, बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
13 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
13 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
18 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
21 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
21 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines