Noida News: नोएडा जोन में बीते 6 घंटे में डबल एनकाउंटर हुए है। सेक्टर 20 व 49 थाना क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। अन्य को मौके से धर दबोचा गया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से कई सामान बरामद हुआ है। बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
ब्रेजा कार में सवार था बदमाश
एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में बदमाश ब्रेजा में सवार होकर घूम रहा था। उसको रूकने का इशारा किया गया तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के गोली लगी है। उसकी पहचान अशरफ उर्फ अजय के रूप में हुई है। वह मैनपुरी का रहने वाला है। उसके दो अन्य साथी आरिफ व सलमान को मौके से धर दबोचा गया है। आरोपी वर्तमान में सूरजपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। बदमाशों के कब्जे से चोरी के 45000 रूपये, तमंचा, कारतूस व चोरी का सामान बरामद हुआ है। पूछताछ करने पर पता चला है कि बदमाश ब्रेजा कार में सवार होकर रेकी करते थे। मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। बदमाशों पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज है।
सेक्टर 76 में दूसरा एनकाउंटर
दूसरा एनकाउंटर सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 76 में हुआ। बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की गोली से बदमाश सुशील उर्फ टेरा घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर लूट व चोरी की घटना को अंजाम देता था। बदमाश पर 7 आपराधिक केस दर्ज है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा बरामद हुआ है।
ये भी पढ़ें: नोएडा से बड़ी खबर, 4 मंजिल मकान में फटा सिलेंडर, 100 लोग एक घंटे तक आग में फंसे
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines