Noida News: नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (एनटीबीसीएल) ने डीएनडी फ्लाईवे की सड़क और अन्य संबंधित सुविधाओं के अपग्रेड करने के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। कंपनी इस पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस प्रस्ताव को बोर्ड से स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सड़कों पर माइक्रो सरफेसिंग होना है। इससे करीब 3 लाख लोगों को फायदा होगा। रोजाना 3 लाख के करीब लोग इस रूट का इस्तेमाल करते है।
पहले चरण में हुआ था 60 फीसद काम
पहले चरण के तहत करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईवे की लगभग 60 फीसदी सड़क की मरम्मत की जा चुकी है। इसमें स्ट्रीट लाइटिंग और बिजली से संबंधित कार्य भी शामिल थे। अब दूसरे चरण की शुरूआत की जाएगी।
दूसरे चरण में होंगे ये प्रमुख काम
दूसरा चरण में मुख्य रूप से माइक्रो सरफेसिंग के जरिए सड़क की ऊपरी परत को नया रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़क को और अधिक मजबूत, किनारों की सुरक्षा तथा अन्य तकनीकी अपग्रेड किए जाएंगे। इसका उद्देश्य डीएनडी जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात सुरक्षा, सुगम आवाजाही और मजबूत सड़क रूट उपलब्ध कराना है।
जनवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा काम
कंपनी ने जानकारी दी है कि मरम्मत कार्य जनवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान कुछ हिस्सों पर यात्रियों को अस्थायी असुविधा हो सकती है। ट्रैफिक मैनेजमेंट की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यीडा सिटी के गांव की लीजबैक पर फिर से होगी सुनवाई, 250 मामलों पर लटका है फैसला
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
8 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines