नोएडा में जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर एक शख्स ने सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, शख्स को बचा लिया गया है। उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था, लेकिन आग नहीं लगा पाया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा के कार्यालय के बाहर युवक ने सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह किसी बात से परेशान था। जब उसे पता चला कि जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद हैं, तो उसने सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया।
क्यों सुसाइड करने पहुंचा था शख्स?
सूरजपुर स्थित डीएम दफ्तर के बाहर प्रशासन की लापरवाही और जमीनी विवाद से परेशान एक व्यक्ति ने सुसाइड करने की कोशिश की। पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग ही लगने वाला था, इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने शख्स को आग लगाने से बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत वेदपाल पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम लखनावली थाना सूरजपुर का गौरव गुप्ता और अशोक गुप्ता के बीच एक जमीनी विवाद चल रहा था। जिसका वाद एडीएम कोर्ट मे चल रहा था।
क्या बोली पुलिस?
पुलिस के मुताबिक, केस वेदपाल जीत गया था लेकिन उसकी पत्रावली सदर तहसील से प्राप्त नहीं हो पायी थी। इससे परेशान होकर वेदपाल द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया था। उसे तत्काल वहां मौजूद पुलिस बल द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने से रोक लिया गया। प्रकरण पुलिस से सम्बन्धित नहीं है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
शख्स ने बताया कि पत्रावली के लिए शख्स लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। इससे परेशान होकर शख्स ने सुसाइड करने की कोशिश की। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक को हिदायत दी गई है कि वह भविष्य में ऐसा ना करे। उसकी कांउसिलिंग भी कराई जा रही है। वहीं प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया है कि पत्रावली प्राप्ति में कोई लापरवाही होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines