नोएडा की नई DM मेधा रूपम के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं। इनमें बिल्डर और बायर्स के बीच कई दशकों से चला आ रहा विवाद प्रमुख है। मेधा रूपम के आगे प्राधिकरण और किसानों के बीच चल रहा झगड़े को सुलझाना भी चुनौती होगी। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में विकास की कई योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं को लेकर पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा लगातार निरीक्षण कर रहे थे। अब इसकी जिम्मेदारी नई DM मेधा रूपम के कंधों पर रहेगी।
बिल्डर-बायर्स और प्राधिकरण-किसान बनेंगे चुनौती
नोएडा में बिल्डर-बायर्स और प्राधिकरण-किसान के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद DM मेधा रूपम के आगे सबसे बड़ी चुनौती होंगे। पिछले कई दशकों से इस पर बवाल चल रहा है। यह विवाद राज्य की विधानसभा और संसद तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके बाद भी इसका समाधान नहीं हो पाया है। दरअसल, अभी तक इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। बायर्स शनिवार-रविवार बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं और किसान प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। देखना यह होगा DM मेधा रूपम दोनों चुनौतियों से कैसे पार पाएंगीं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं नोएडा की नई DM मेधा रूपम? पिता मुख्य चुनाव आयुक्त, शूटिंग खिलाड़ी होने के बाद बनीं IAS
डूब क्षेत्र में 5 लाख लोगों को मिलेंगे बिजली कनेक्शन!
नोएडा के छिजारसी गांव से लेकर ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा तक डूब क्षेत्र में 5 लाख से ज्यादा लोग निवास कर रहे हैं। इन लोगों को आज तक बिजली नहीं मिल पाई है। पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा ने डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने पर रोक लगाई थी। यह रोक अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग जल्द ही बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर डीएम मेधा रूपम से मुलाकात कर सकते हैं। अब ये देखने वाली बात होगी क्या मेधा रूपम रोक हटाकर इन लोगों को बिजली कनेक्शन देंगीं।?
सरकारी योजनाओं का आम लोगों को कैसे दिलाएंगी लाभ
योगी सरकार ने आम लोगों को कई सरकारी योजनाओं को चलाया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जबकि होना यह चाहिए था कि गांव-गांव में सरकारी कैंप लगाकर योजनाओं का लाभ दिया जाए। नई डीएम मेधा रूपम सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को ही हो, इस पर काम करना होगा।
प्राधिकरण की योजनाओं पर रहेगी नजर
जिले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की आम नागरिकों से जुड़ी कई योजनाओं चल रही हैं। इसके लिए कई योजनाओं अभी भी फाइल में सिमटी पड़ी हैं। मेधा रूपम के आगे इन योजनाओं को धरातल पर लाने की चुनौती रहेगी। इसके अलावा जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं उन्हें समय पर पूरा कराना भी चुनौती होगी।
योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स को देंगी रफ्तार
ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी को लेकर काम चल रहा है। यह दोनों योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मेधा रूपम के गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम बनने के बाद इन दोनों प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिल सकती है।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines