---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, नोएडा डीएम ने 18 अधिकारियों पर लिया एक्शन

नोएडा डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की तो कई शिकायतों के समाधान का फीडबैक असंतोषजनक पाया गया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है।

नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 18 अधिकारियों पर एक्शन लिया है। डीएम के आदेश पर इन अधिकारियों का वेतन भी रोक दिया गया है। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दरअसल यह पूरा मामला आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों से जुड़ा है। गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में 50 प्रतिशत शिकायकर्ता समाधान से नाखुश मिले है, फिर क्या था, डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी।

फीडबैक में 50 प्रतिशत से अधिक असंतुष्ट

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की तो कई शिकायतों के समाधान का फीडबैक असंतोषजनक पाया गया। इनमें उन विभागों की पहचान की गई जिनका फीडबैक 50 प्रतिशत से अधिक असंतुष्ट था। ऐसे 18 विभाग प्रकाश में आए। बैठक में आबकारी विभाग, लीड बैंक मैनेजर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जेवर, सीएचसी बिसरख, सिंचाई विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, औषधि निरीक्षक, बाट माप विभाग, बाल विकास परियोजना जेवर, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग, खेल विभाग, जल निगम ग्रामीण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, नगर पंचायत जेवर, महाप्रबंधक उद्योग, स्टांप एवं पंजीयन विभाग जेवर की लापरवाही अधिक सामने आई। डीएम ने प्रभारी अधिकारी को इन सभी 18 विभागाध्यक्षों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: योगी सरकार की राज्यमंत्री ने थाने के गेट पर दिया धरना, थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप

शासन स्तर पर हो रही निगरानी

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने साफतौर पर सभी अधिकारियों से कह दिया है कि अगर शिकायतों का सही तरीके से समाधान नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

असंतुष्ट शिकायतकर्ता से बात करें

डीएम ने कहा है कि सभी विभागाध्यक्ष असंतुष्ट शिकायतकर्ता से बात करें और फिर उसका समाधान कराएं। प्रतिदिन मॉनिटरिंग करनी होगी। लंबित मामलों का प्राथमिकता से समाधान करना होगा। बैठक में लीड बैंक मैनेजर ने उनके पास आ रही निजी बैंकों की शिकायतों की जानकारी दी। डीएम ने निजी बैंकों को पत्र भेजकर इनका समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘राष्ट्रपति भवन तक कोई बचाने वाला नहीं होगा’, यूपी के ऊर्जा मंत्री का बिजली अधिकारियों पर फूटा गुस्सा

First published on: Jul 25, 2025 12:26 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More

Md Junaid Akhtar

Sponsored Links by Taboola