Noida News : नोएडा के सेक्टर 39 स्थित सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल की आठवीं मंजिल पर फाॅल सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फाॅल सीलिंग गिरने से अस्पताल में होने वाले निर्माण कार्य की क्वालिटी पर सवाल खड़े हुए है। घटना के बाद डाॅक्टर मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
5 साल में दो बार गिरी फाॅल सीलिंग
जिला अस्पताल को बने हुए 5 साल हुए है। 5 साल में यह दूसरी बार है जब फाॅल सीलिंग गिरने का मामला सामने आया है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड छठीं मंजिल पर फाॅल सीलिंग गिरने का मामला सामने आया था। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। यदि कोई इसी चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
500 करोड़ की लागत से बना है जिला अस्पताल
जिला अस्पताल का निर्माण 500 करोड़ की लागत से यूपी निर्माण निगम द्वारा किया गया था। वर्ष 2020 में यह स्वास्थ्य विभाग को मिला और इसकी शुरूआत की गई। शुरू से ही निर्माण कार्य में देरी हुई और अब क्वालिटी पर भी सवाल उठने लगे है। आए दिन यहां दीवारों की टाइल्स व फाॅल सीलिंग गिरने के मामले सामने आते है। जो सामान जहां से गिर जाता है, वह वही पड़ा रहता है। उसको ठीक तक नहीं कराया जाता है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 mins agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
42 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines