Noida News: नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43.17 लाख की ठगी के मामले में राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उससे करोड़ों की ठगी की थी.
क्या है मामला ?
पीड़िता नोएडा के सेक्टर-62 की रहने वाली है. उन्होंने 31 अगस्त 2025 को थाना साइबर क्राइम नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था. पीड़िता ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर उस पर अवैध फंडिंग का आरोप लगाया. इसके बाद उसे डिजिटल तरीके से गिरफ्तारी का भय दिखाया गया. कई फर्जी दस्तावेज भेजकर 43,17,000 रुपये की भारी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा ली गई.
12वीं पास है आरोपी
साइबर थाना पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मदन कुमार को हनुमानगढ़, राजस्थान से गिरफ्तार किया है. आरोपी 12वीं पास है. लंबे समय से वह साइबर ठगी की वारदात में लिप्त था.
कमीशन लेता था आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने बैंक खाते के जरिए साइबर गिरोह को नकद राशि निकालकर देता था, जिसके बदले कमीशन लेता था. मदन कुमार के बैंक खाते में 7.80 लाख की रकम ट्रांजैक्ट हुई थी, जिसे उसने सहयोगियों की मदद से नकद निकासी कर अपराधियों को सौंप दिया.
फ्रीज किए गए खाते
जांच के दौरान प्रयोग किए गए बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है और अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लोगों को डराकर डिजिटल अरेस्ट और फर्जी दस्तावेज दिखाकर साइबर ठगी को अंजाम देता था.
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
4 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
5 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
21 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines