Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से शुरू हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में नोएडा की विकास योजनाओं, औद्योगिक प्रगति और रियल एस्टेट की चमकदार तस्वीर पेश की जाएगी। इस भव्य आयोजन के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 1000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में अपना विशेष स्टॉल आरक्षित किया है। यहां पर नोएडा की वर्तमान और भावी परियोजनाओं को दर्शाया जाएगा।
स्काईवाॅक होगा आकर्षण का केंद्र
प्राधिकरण के स्टॉल पर सेक्टर-62 गोल चक्कर पर प्रस्तावित स्काईवॉक, सेक्टर-52-51 स्काईवॉक, भंगेल एलिवेटेड रोड और अन्य प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा नोएडा की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव्स और आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की झलक भी प्रदर्शित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में पकड़ी गई 50 लाख की प्रतिबंधित खैर लकड़ी, बिहार से दिल्ली एनसीआर में होती थी सप्लाई
रियल एस्टेट पर रहेगा जोर
नोएडा से जुड़ी प्रमुख औद्योगिक इकाइ, रियल एस्टेट डेवलपर्स और तकनीक आधारित स्टार्टअप्स भी इस ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे। इनके साथ समन्वय स्थापित करने हेतु प्राधिकरण द्वारा निरंतर बैठक की जा रही है। 40 से अधिक नए स्टार्टअप्स इस बार ट्रेड शो में पहुंचेंगे।
क्या बोले एसीईओ?
नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि इस बार स्टॉल पर नोएडा की भविष्य की दिशा को दर्शाया जाएगा। नोएडा को एक वैश्विक मानकों वाले स्मार्ट, सुरक्षित और विकासशील शहर के रूप में प्रस्तुत करेंगे।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में BS बिल्डटेक का आफिस सील, दूसरे बिल्डर ने भुगतान कर टाली सिलिंग
संबंधित खबरें
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
20 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
19 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines