Noida News: गौतमबुद्धनगर जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 23 नए मामलों की पुष्टि की गई है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 153 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रूप से डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए काम कर रही है। इसके बावजूद डेंगू के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।
पांच मरीज अस्पताल में भती
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि नए संक्रमित मरीजों में से पांच की हालत ऐसी है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बाकी मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। इससे मच्छरों के पनपने पर रोक लगेगी।
टीम फोन पर ले रही मरीजों की जानकारी
मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों से फोन पर संपर्क बनाए हुए है। उनके स्वास्थ्य की नियमित जानकारी ली जा रही है। प्रभावित इलाकों में निरीक्षण और लार्वा नष्ट करने का अभियान लगातार जारी है।
पानी जमा न होने दें
श्रुति कीति ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खासकर यह अपील की जा रही है कि घरों, छतों, कूलर और गमलों में पानी जमा न होने दें। पानी जमा होने से मच्छर पनपते है और डेंगू फैलता है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा के कोस्टगार्ड अधिकारी से 85 लाख की साइबर ठगी, यूट्यूब से हुई थी शुरूआत
संबंधित खबरें
पीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
51 mins agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 hr agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 hr agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
3 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
12 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
16 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
17 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
17 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
17 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines