नोएडा में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, देहात क्षेत्र में पावर कट से लोगों का बुरा हाल

Noida News: बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, भीषण गर्मी में बिजली की मांग और खपत बढ़ी है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में यह खपत और बढ़ने का अनुमान है।

power cuts summers, Noida News, बिजली कट, नोएडा न्यूज, Latest News, PVVNL

नोएडा में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड

Noida News: नोएडा में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि बिजली की मांग ने बीते वर्ष का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। मौजूदा समय में बिजली की मांग 2600 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो बीते वर्ष के सर्वाधिक 2500 मेगावाट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुकी है। इस बीच एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। इस साल गर्मी में सबसे बुरा हाल बादलपुर, दादरी, दनकौर और रबूपुरा देहात क्षेत्रों का है। बादलपुर क्षेत्र में तो पिछले करीब 8 दिनों से बिजली नहीं आई है।

विज्ञापन

5 वर्षों में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, भीषण गर्मी में बिजली की मांग और खपत बढ़ी है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग दर्ज की गई है। आगे के दिनों में यह खपत और बढ़ने का अनुमान है। जिसके चलते मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है। बीते 5 वर्षों में बिजली की मांग में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसका सबसे बड़ा कारण शहर के बढ़ते शहरीकरण और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी को माना जा रहा है।

विज्ञापन

2020 से लगातार बढ़ रही है मांग

बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में नोएडा में बिजली की मांग करीब 1600 मेगावाट थी। 2025 में यह बढ़कर 2600 मेगावाट तक पहुंच गई है। इस तेज वृद्धि के पीछे कई कारण हैं। नोएडा में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या, नए आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं का विकास, और गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर जैसे बिजली उपकरणों का अत्यधिक उपयोग प्रमुख हैं। बिजली अधिकारियों का कहना है कि मांग में इस वृद्धि को पूरा करने के लिए विभाग ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सबसे ज्यादा समस्या देहात क्षेत्रों में

बताया जा रहा है कि बिजली गुल की ज्यादा देहात क्षेत्रों में है। स्थानीय विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर के कमजोर होने के कारण पर्याप्त बिजली मौजूद होने के बावजूद उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और बिजली कटौती जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अधिकारियों का दावा है कि कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती की अधिक शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिसे दूर करने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ