Noida Delivery Boy attempted Woman rape Steals Police Gun While absconding: नोएडा में किराने का सामान पहुंचाने गए Blinkit के एक डिलीवरी ब्वॉय ने घर में अकेली महिला से रेप की कोशिश की और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को पहली बार जब पुलिस पकड़ने गई, तो वह एक पुलिसकर्मी का पिस्तौल लेकर भाग गया। इसके बाद दूसरी बार आरोपी को पुलिस पकड़ने पहुंची तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुातबिक, रेप की कोशिश की घटना शुक्रवार की है। आरोपी की पहचान 23 साल के सुमित सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने घरेलू सामान मंगवाने वाले ऐप से कुछ सामान मंगवाया था। आरोपी सामान लेकर महिला के फ्लैट पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने देखा कि महिला घर में अकेली है। फिर आरोपी ने महिला के साथ रेप की कोशिश की और घटनास्थल से फरार हो गया।
वारदात के बाद पीड़िता बिसरख पुलिस थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई। जांच पड़ताल और फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि सुमित ग्रेटर नोएडा में है। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। इसी दौरान आरोपी एक कांस्टेबल से पिस्तौल छीनने में कामयाब रहा और वहां से फरार हो गया।
आरोपी के भागने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में एक बार फिर अभियान चलाया। पुलिस दोबारा आरोपी के पास पहुंची तो उसने सरकारी पिस्तौल से पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines