Noida News: नोएडा के नया गांव सेक्टर 87 के गली नंबर 1 में आधी रात मंगलवार को आग लग गई। बुधवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया है। 100 लोग मौके पर फंस गए। फायर की टीम ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। मौके से सभी 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फायर की 6 गाड़ी व हाईड्रोलिक प्लेटफार्म से आग को बुझाने में मदद मिली। सिलेंडर फटने से आग लगने की पुष्टि हुई है।
रात 11ः30 पर मिली सूचना
फायर अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे के करीब सूचना मिली कि नया गांव के मकान में सिलेंडर फट गया है। टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि करीब 100 लोग फंसे हुए है। टीम ने सभी लोगों को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला। जांच में पता चला है कि सिलेंडर फटने से आग लगी है। कोई जनहानि इस मामले में नहीं हुई है। टीम ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया।
हाईड्रोलिक प्लेटफार्म से मिली मदद
फायर की टीम को इस मामले में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म से बहुत मदद मिली। मकान की ऊंचाई होने की वजह से फायर की गाड़ी वहां नहीं पहुंच पा रही थी। वहां तक पहुंचने के लिए हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद लेनी पड़ी। त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। यदि देरी होती तो हादसा और बड़ा हो सकता था।
पहली मंजिल पर फटा था सिलेंडर
जांच में पता चला है कि सिलेंडर पहली मंजिल पर फटा था, लेकिन धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। उस दौरान कुछ लोग सो भी रहे थे। सभी लोगों को जगा कर बाहर निकाला गया। जिस कमरे में सिलेंडर फटा वहां खाना बनाने का काम चल रहा था। सिलेंडर फटते ही तेज धमाका हुआ और धुआं-धुआं हो गया।
एक घंटे तक फंसे रहे 100 लोग
इस मामले में करीब एक घंटे तक 100 लोग फंसे रहे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलने के 8 मिनट के अंदर फायर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में डबल एनकाउंटर, दो बदमाश हुए पुलिस की गोली का शिकार
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines