Noida News: नोएडा में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 75 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-62 रजत विहार निवासी अजय कुमार वर्मा से 75 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पेशे से इंजीनियर अजय कुमार शेयर बाजार में रुचि रखते हैं। उनका यह इंस्टरेस्ट उनको ठगी की तरफ ले गया है।
तीन गुना लालच का दिया झांसा
अजय कुमार को दो मई को जयकुमार नाम के युवक का फोन आया। उसने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया। आरोपी ने निवेश पर दो से तीन गुना लाभ का लालच देकर अजय को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। शुरुआत में आरोपी ने मुनाफा दिखाकर अजय के खाते में कुछ रकम भी वापस भेजी, जिससे अजय का विश्वास जीत लिया। इसके बाद झांसे में आकर अजय ने अलग-अलग किस्तों में 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
टैक्स के नाम पर 35 लाख और जमा करवाए
अजय ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने टैक्स और अन्य शुल्कों के नाम पर 35 लाख रुपये और जमा करवा लिए। तब तक भी अजय को शक नहीं हुआ। कुछ देर बाद लेट फीस के नाम पर 60 लाख की और मांग की गई। तब अजय ने रकम देने से मना किया तो आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। तब तक उनसे कुल 75 लाख की ठगी हो चुकी थी।
खातों की जांच शुरू
पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग खातों की जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई है वह पुलिस के रडार पर है। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपी को दबोच कर रकम फ्रीज कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines