Noida Crime News: यूपी के नोएडा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ अश्लील बातचीत और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज करवाया है। पूरा मामला नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे का है। महिला ने बताया कि उसके देवर ने न केवल अश्लील बातें की बल्कि गाली-गलौज भी किया। जिसे उसने रिकाॅर्ड कर लिया। इसके बाद देवर की हरकतें नहीं थमी।
महिला ने बताया कि देवर की हरकतों के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर 168 स्थित एक सोसायटी में रहती है। मई महीने में उसके पति और देवर की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई।
यह है पूरा मामला
इसके बाद 11 मई को उसके फोन पर अतुल चौहान का वाट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में उसने लिखा, आप भाभी मां हो, अब हम सब आपकी बात मानेंगे। महिला ने कहा कि ये सब पढ़कर मुझे लगा कि देवर को अपने भाई से किए का पछतावा हो रहा है। उसने इसके बाद देवर को काॅल किया, लेकिन देवर अश्लील बातें करने लगा। महिला ने कहा कि उसने देवर को टोका भी लेकिन वह उसे गालियां देने लगा।
ये भी पढ़ेंः सपा नेता नवाब सिंह पीड़िता का रेप करता रहा, ‘बुआ’ देखती रही, कन्नौज रेपकांड में बड़े खुलासे
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़िता ने बताया कि उसने देवर की सारी बातें रिकाॅर्ड कर लीं। इसके बावजूद वह उसे लगातार परेशान करता रहा। महिला ने कहा कि मैंने पहले देवर की हरकतों को इग्नोर किया लेकिन वह अक्सर फोन करके ऐसी गंदी हरकत करता रहा। अब उसकी हरकतें और ज्यादा बढ़ गई हैं। देवर देहरादून के रानीपोखरी में रहता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः महिला दारोगा से शादी पर अड़ा सिरफिरा आशिक, बार-बार नंबर बदल की कॉल, ‘वर्दी’ करेगी बुरा हाल
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
23 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines