Noida News : गौतमबुद्ध पुलिस कमिश्नरेट की शुक्रवार रात हुई क्राइम मीटिंग में दो थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। दो महीने तक लगातार लापरवाही बरतने वाले 6 चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है। चार थाना प्रभारी को कार्य में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने क्राइम मीटिंग में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी कीमत पर काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
2 महीने में नहीं किया कोई गुड वर्क
जिन 6 चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है उनके द्वारा 2 महीने से अपराध कंट्रोल करने के लिए कोई काम नहीं किया गया। चौकी इंचार्ज द्वारा कोई गुड वर्क नहीं किया गया। कई अन्य चौकी इंचार्ज रडार पर है, जल्द ही उन पर भी कार्यवाही हो सकती है।
इन थाना प्रभारी को हटाया गया
एक्सप्रेस वे थाना प्रभारी रहे राघवेंद्र सिंह को थाना प्रभारी के पद से हटाकर आरटीसी से संबद्ध किया गया है। वह नवागंतुक रिक्रूट पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा नॉलेज पार्क थाना प्रभारी रहे डॉक्टर विपिन यादव को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। जिन चौकी इंचार्ज को हटाया गया है उसमें मोरना चौकी इंचार्ज समेत 5 अन्य शामिल है।
जुआ, अवैध शराब और नशीले पदार्थ की बिक्री पर लगेगी लगाम
पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मीटिंग में मौजूद सभी अधिकारी व थाना प्रभारी से कहा है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर जुआ ना होना पाए। अवैध शराब, नशीले पदार्थ की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। यदि किसी के क्षेत्र में ऐसा होता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : एक शहर से दूसरी जगह शिफ्ट करने वाले हो जाएं सावधान, जानें ऐसा क्या हुआ जो पड़ सकता है जेब पर भारी
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से कराए संपन्न
सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले दिनों में मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए। इस दौरान पहले से तैयारी करें और क्षेत्र का भ्रमण करें। वहीं आगामी कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए लगातार मार्ग का भ्रमण करें। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहे, इसके लिए विशेष प्रयास करें।
इनको मिली चेतावनी
थाना प्रभारी दनकौर, रबूपुरा, इकोटेक 3 और नॉलेज पार्क को काम में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। चारों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। चेतावनी देते हुए उनसे कहा गया है यदि काम में सुधार नहीं लाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
14 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
15 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
16 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
18 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
19 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
21 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines