हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा में कोरोना वायरस से बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टूटी नींद

Noida News: नोएडा में गुरुवार को कोरोना वायरस से एक बच्ची की मौत हो गई। इस सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और लोगों के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि बच्ची नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी गांव की रहने वाली थी।

विज्ञापन
नोएडा में कोरोना से बच्ची की मौत

Noida News: नोएडा में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को कोरोना से एक बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची की उम्र 3 साल थी और वह नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी की रहने वाली थी।

इलाज के बीच हुई कोरोना संक्रमित

एसीएमओ डॉक्टर टीकम सिंह ने बताया कि बच्ची को डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच उसे निमोनिया भी हो गया। जब दोबारा बच्ची की जांच की गई तो कोरोना वायरल की पुष्टि हुई। अस्पताल ने पोर्टल पर इसकी जानकारी साझा की। गुरुवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। टीकम सिंह ने बताया कि बच्ची कोरोना से पहले ही कई बीमारियों से पीड़ित थी। इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर पड़ने पर उसकी मौत हुई है।

20 नए कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि

वहीं गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है। एसीएमओ डॉक्टर टीकम सिंह ने बताया कि मरीजों में 94 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। इस समय अस्पताल में केवल दो मरीज भर्ती हैं। अब तक सात मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग बनाएगा कंट्रोल रूम

बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा है। विभाग का दावा है कि जल्द ही कंट्रोल रूम को एक्टिव किया जाएगा। फिलहाल विभाग की तरफ मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा शासन ने सीएमओ से संसाधनों की जानकारी मांगी है जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज किया जा सके है। आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, जांच किट समेत कई जानकारियां मांगी गई हैं। शाम तक इससे संबंधित जानकारी शासन को देनी है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में भी कोरोना वार्ड को एक्टिव किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola