Noida News: नोएडा में 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। महिला का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। शनिवार को महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच की, लेकिन उनमें संक्रमण नहीं मिला। वहीं कोरोना मरीज मिलने के बाद सरकारी और निजी अस्पताल भी अलर्ट हो गए हैं। अस्पतालों ने कोरोना वार्ड को फिर एक्टिव कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कोरोना के केस बढ़ सकते हैं।
उज्जैन के महाकालेश्वर गई थी महिला
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव महिला 14 मई को उज्जैन के महाकालेश्वर गई थी। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर महिला सेक्टर-128 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई। वहां महिला की कोरोना जांच की गई। निजी अस्पताल ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलने पर मरीज की क्रॉस जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज के घर में दो और व्यक्ति रहते हैं। इनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लिहाजा अभी जांच के लिए इनके नमूने नहीं लिए गए। महिला का इलाज होम आइसोलेशन में शुरू कर दिया गया है।
संख्या बढ़ने पर होगी जीनोम सिक्वेंसिंग
मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में जीनोम सिक्वेंसिंग कराएंगे ताकि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानकारी हो सके। जरूरत पड़ने पर संदिग्ध और पुष्ट मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया जाएगा। सभी निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की जांच चल रही है। इंफ्लूएंजा के जैसे लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला अस्पताल में शुरू होगी कोरोना की जांच
जिला अस्पताल में एक-दो दिनों में कोरोना संक्रमण की जांच शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले पिछले साल मई में एक मरीज में बीमारी की पुष्टि की गई थी। लोगों से एहतियात बरतने की अपील कोरोना के मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है, इसलिए घबराईये नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। विभाग ने भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने की स्थिति में मास्क लगाने, हाथ की स्वच्छता, सामाजिक दूरी अपनाने की अपील की है।
शासन को लिखा पत्र
अस्पताल प्रबंधन जांच शुरू करने के लिए शासन के निर्देश का इंतजार कर रहा है। ताकि किट सहित अन्य संसाधन मंगाए जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने शासन से जांच किट की मांग की है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
10 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
12 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
14 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
19 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines