नोएडा में कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनेगा अलग वार्ड

Noida News: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव महिला 14 मई को उज्जैन के महाकालेश्वर गई थी। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर महिला सेक्टर-128 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई। वहां महिला की कोरोना जांच की गई। निजी अस्पताल ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि की।

Noida News, alert of covid cases, नोएडा न्यूज, कोविड केस, कोरोना केस, नोएडा खबर

नोएडा में कोरोना केस

Noida News: नोएडा में 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। महिला का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। शनिवार को महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच की, लेकिन उनमें संक्रमण नहीं मिला। वहीं कोरोना मरीज मिलने के बाद सरकारी और निजी अस्पताल भी अलर्ट हो गए हैं। अस्पतालों ने कोरोना वार्ड को फिर एक्टिव कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कोरोना के केस बढ़ सकते हैं।

उज्जैन के महाकालेश्वर गई थी महिला

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव महिला 14 मई को उज्जैन के महाकालेश्वर गई थी। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर महिला सेक्टर-128 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई। वहां महिला की कोरोना जांच की गई। निजी अस्पताल ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलने पर मरीज की क्रॉस जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज के घर में दो और व्यक्ति रहते हैं। इनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लिहाजा अभी जांच के लिए इनके नमूने नहीं लिए गए। महिला का इलाज होम आइसोलेशन में शुरू कर दिया गया है।

संख्या बढ़ने पर होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में जीनोम सिक्वेंसिंग कराएंगे ताकि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानकारी हो सके। जरूरत पड़ने पर संदिग्ध और पुष्ट मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया जाएगा। सभी निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की जांच चल रही है। इंफ्लूएंजा के जैसे लक्षण वाले मरीजों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला अस्पताल में शुरू होगी कोरोना की जांच

जिला अस्पताल में एक-दो दिनों में कोरोना संक्रमण की जांच शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले पिछले साल मई में एक मरीज में बीमारी की पुष्टि की गई थी। लोगों से एहतियात बरतने की अपील कोरोना के मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है, इसलिए घबराईये नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। विभाग ने भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने की स्थिति में मास्क लगाने, हाथ की स्वच्छता, सामाजिक दूरी अपनाने की अपील की है।

शासन को लिखा पत्र

अस्पताल प्रबंधन जांच शुरू करने के लिए शासन के निर्देश का इंतजार कर रहा है। ताकि किट सहित अन्य संसाधन मंगाए जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने शासन से जांच किट की मांग की है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ