नोएडा में बड़ा हादसा, लिफ्ट का एंगल टूटने से मची चीख-पुकार

Noida News: नोएडा में लिफ्ट की मरम्मत करने वाले दो लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Noida Lift Accident, Noida News, latest News, नोएडा में लिफ्ट हादसा, नोएडा न्यूज

नोएडा में लिफ्ट का एंगल टूटने से बड़ा हादसा

Noida News: नोएडा में एक लिफ्ट की मरम्मत करते समय एंगल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मैकेनिक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस मामले में थाना फेज-2 पुलिस ने कंपनी मालिक और लिफ्ट मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लिफ्ट रिपेयरिंग का काम करता था बैजनाथ

मूलरूप से बहराइच के मोतीपुर निवासी संदीप कुमार मौर्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई बैजनाथ मौर्य आजमगढ़ के बरदा निवासी जितेंद्र कुमार तिवारी के साथ लिफ्ट रिपेयरिंग का काम करता है। इसी साल 18 मार्च को बैजनाथ और जितेंद्र सेक्टर-88 के सी ब्लॉक स्थित एक कंपनी में लिफ्ट की मरम्मत करने गए थे।

लिफ्ट के ऊपर बंधी मोटर अचानक गिरी

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लिफ्ट की मरम्मत करते समय एंगल टूट गया। इससे लिफ्ट के ऊपर बंधी मोटर जितेंद्र और बैजनाथ के ऊपर गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

इनकी लापरवाही से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि इस हादसे मेंगंभीर रूप से घायल बैजनाथ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़ित का कहना है कि उसके भाई की चोट और जितेंद्र की मौत के लिए कंपनी के मालिक नरेश कुमार गर्ग और लिफ्ट सर्विस कंपनी के मालिक संजीव कुमार जिम्मेदार हैं। दोनों की लापरवाही से हादसा हुआ।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह घटना 18 मार्च की है। मृतक के भाई की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ