Noida News: नोएडा के सेक्टर-52 में रहने वाले भारतीय कोस्टगार्ड के एक अधिकारी को यूट्यूब पर शेयर बाजार से मोटा मुनाफा कमाने का सपना देखना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उन्हें चकाचैंध भरे मुनाफे का झांसा देकर 85 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ठगी का शिकार हुए अधिकारी ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ऐसे हुआ संपर्क, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल
पीड़ित अधिकारी कल्पित दीक्षित शेयर बाजार में पहले से रुचि रखते थे। 29 जून को उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा जिसमें कैपिटल मैनेजमेंट के नाम पर शेयर निवेश से बड़ा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। वीडियो देखने के कुछ समय बाद ही उन्हें दो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इन ग्रुप्स में खुद को वित्तीय विशेषज्ञ बताने वाले लोगों ने कुछ शेयर और डीमैट स्टॉक्स सुझाए। एक एप पर रजिस्ट्रेशन भी करवाया।
छोटे निवेश से दिलाया मुनाफा
ठगों ने शुरुआत में छोटे-छोटे निवेश कराकर कल्पित को मुनाफा दिलाया और उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने बड़े मुनाफे का लालच देकर कल्पित को 26 अगस्त तक अलग-अलग बार में कुल 85 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
एप पर दिखा 5.5 करोड़ का पोर्टफोलियो
पीड़ित ने जब एप पर अपना पोर्टफोलियो देखा तो उसमें कुल राशि 5.5 करोड़ रुपये दिखाई गई। उन्होंने जब एक करोड़ रुपये निकालने की कोशिश की तो ठगों ने कहा कि पूरी राशि निकालने पर ही भुगतान होगा। जब उन्होंने पूरी राशि निकासी की कोशिश की तो उन्हें बताया गया कि 15 प्रतिशत टैक्स (करीब 70 लाख रुपये) और जमा करना होगा।
संपर्क टूटते ही हुआ अहसास
कल्पित ने जब अतिरिक्त रकम देने से मना किया तो ठगों ने सभी माध्यमों से संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें समझ आ गया कि वह ठगों के झांसे में आ गए हैं। उन्होंने तुरंत सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ठगों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines