Noida News: दिवाली से पहले नोएडा वासियों को दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं. एक तरफ यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए भंगेल एलिवेटेड रोड पूरी तरह तैयार हो चुकी है, तो वहीं दूसरी ओर शहर के बीचों-बीच बना जंगल ट्रेल पार्क लोगों को प्रकृति से जुड़ने का नया अवसर देगा. नोएडा प्राधिकरण ने इन दोनों परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है. उम्मीद है कि अगले 10 से 15 दिनों में इनका शुभारंभ हो जाएगा.
भंगेल एलिवेटेड रोड तैयार
नोएडा के व्यस्त डीएससी रोड (दादरी-सूरजपुर-छलेरा मार्ग) पर बन रही भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. अभी अंतिम चरण में केवल स्ट्रीट लाइट्स लगाने और एलिवेटेड रोड के नीचे के हिस्से का काम चल रहा है. नोएडा प्राधिकरण इन कार्यों को तेजी से निपटाने में जुटा है.
2020 में हुई थी शुरूआत
इस एलिवेटेड रोड की शुरुआत सेक्टर-41 आगाहपुर से होती है और इसका समापन फेज-2 स्थित नाले के पास होता है. परियोजना का काम जून 2020 में शुरू हुआ था और अब यह जनता के उपयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके शुरू होने से सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा और दादरी से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.
प्राकृतिक सौंदर्य और कला का संगम
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-95 में महामाया फ्लाईओवर और दलित प्रेरणा स्थल के बीच एक अनोखा जंगल ट्रेल पार्क भी विकसित किया है. यह पार्क दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक खास आकर्षण बनने जा रहा है. इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां कबाड़ और लोहे से विभिन्न जानवरों की कलात्मक आकृतियां बनाई गई हैं, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हैं.
क्या बोले सीईओ ?
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि भंगेल एलिवेटेड रोड और जंगल ट्रेल पार्क का काम पूरा हो चुका है. इन दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करवाने के लिए समय मांगा गया है.
ये भी पढ़ें: Noida News: नया नोएडा में होगा 50 हजार करोड़ का निवेश, जल्द तय होगा किसानों का मुआवजा
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
11 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines