Noida CEO Transfer: नोएडा के सीईओ बने लोकेश एम; रितु माहेश्वर को आगरा कमिश्वर बनाकर भेजा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida CEO Transfer: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सबसे बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यकारी सीईओ रितु माहेश्वरी को हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर नोएडा का सीईओ आईएएस लोकेश एम को बनाया गया है। लोकेश एम इससे पहले कानपुर में कमिश्नर के पद पर थे।
बुधवार को शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, नोएडा की कार्यकारी सीईओ रितु माहेश्वरी को आगरा कमिश्नर के पद पर भेजा गया है। रितु माहेश्वरी के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का भी प्रभार था। वहीं लोकेश एम कानपुर के कमिश्नर थे, जो अब नोएडा के सीईओ होंगे।
जानकारी के मुताबिक, लोकेश एम साल 2005 बैच के आईएसए अधिकारी हैं। मूल से कर्नाटक के रहने वाले हैं। सिविस सर्विसेज में आने के बाद उनकी पहली ट्रेनी तैनाती अलीगढ़ जिले में हुई थी। इसके बाद लोकेश एम सहारनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, अमरोहा, गाजीपुर, कुशीनगर और मैनपुरी में जिलाधिकारी समेत अन्य पदों पर तैनात रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: