Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की गौतमबुद्धनगर पुलिस (Noida पुलिस) ने किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत 180 से ज्यादा किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि किसानों ने बिना अनुमति के सोमवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
36 लोगों की हुई पहचान, 150 लोग अज्ञात
पुलिस की ओर से बताया गया है कि सुखबीर खलीफा के अलावा 36 लोगों को चिह्वित किया गया है। जबकि 100 अज्ञात लोगों में 50 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार करीब 80 गांवों के किसानों ने सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मुआवजा और पुनर्वास सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण ने चार महीने पहले किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। उनके साथ धोखा किया है।
यह भी पढ़ेंः इंतजार खत्म! कैसा होगा नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, कब उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट?…
विरोध प्रदर्शन के दौरान रास्ता हुआ जाम
बताया गया है कि महिलाओं समेत करीब 500 किसान सेक्टर 6 स्थित कार्यालय पहुंचे। नोएडा प्राधिकरण और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के विरोध प्रदर्शन से शहर के उद्योग मार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई। साथ ही प्राधिकरण का भी प्रभावित हुआ। इसके बाद प्राधिकरण के एक अभियंता ने फेज-1 थाने में शिकायत दर्ज कराई।
प्राधिकरण अधिकारी ने लगाया हत्या का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया कि विरोध करने वालों में कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनका गला घोंटने की कोशिश की। थाना फेस-1 प्रभारी ध्रुभूषण दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उधर, सुखबीर खलीफा ने कहा है कि किसान अपना विरोध जारी रखेंगे। हमें धमकाने के लिए चाहे जितने भी मुकदमा दर्ज किए जाएं, हम पीछे नहीं हटेंगे। अधिकारी का गला घोंटने और मारपीट के आरोप झूठे हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
3 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
10 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
13 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
14 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
16 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines