दिल्ली से सटे नोएडा शहर में सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में आज हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई. क्योंकि सोसाइटी में एस्पायर टावर की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी है. वहीं इतनी ज्यादा ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शव के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए थे. बताया जा रहा है कि युवक ने एक दिन पहले ही बिल्डिंग में कमरा लिया था और आज सुबह लोगों ने उसे बिल्डिंग की रेलिंग से लटके हुए देखा. नीचे खड़े लोग वीडियो बनाने लगे, लेकिन अचानक युवक नीचे कूद गया और यह देखकर नीचे खड़े लोगों में चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई.
शव को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-94 में बनी सुपरनोवा बिल्डिंग को उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची बिल्डिंग कहा जाता है, लेकिन सुसाइड करने के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चली है. मृतक की शिनाख्त संभव जैन के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने ही एंबुलेंस टीम को मौके पर बुलाकर सामने खड़े होकर शव को टुकड़ों को समेटा और मोर्चरी में भिजवाया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अलग-अलग एंगल से की जाएगी, ताकि पता चले कि संभव ने पारिवारिक विवाद के चलते सुसाइड किया या कोई और मामला था.
एक दिन पहले ही संभव जैन ने लिया था कमरा
पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग में जाकर जांच करने पर पता चला कि मृतक सुपरनोवा के AIR BNB में रुका हुआ था और एक दिन पहले ही आया था. सोशल मीडिया पर 43वीं मंजिल से उसके कूदने का वीडियो भी वायरल हुआ है, जो देखने में डिस्टर्ब करने वाला है. लेकिन वीडियो को देखकर समझ जाएंगे की युवक की मौत कितनी भयानक होगी. शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी को सुसाइड की वजह बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, ताकि सुसाइड से पहले संभव जैन की गतिविधि को ट्रैक किया जा सके और सुसाइड की कड़ियों को जोड़ा जा सके.
संबंधित खबरें
नोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
13 mins agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 hr ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
6 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
22 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
23 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines