हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा में बाइक खड़ी करने के विवाद में क्यों चले चाकू, कौन सा इंजीनियर पहुंचा अस्पताल, जानें पूरा मामला

Noida News : आरोपी युवक के हमले में इंजीनियर को सिर, पेट व कमर में गंभीर आई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल विकास को धर दबोचा था। दो अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Noida News : नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र स्थित मामूरा गांव में चैंकाने वाला मामला सामने आया है। छोटी सी बात पर तीन युवकों ने इंजीनियर से पहले मारपीट की फिर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल इंजीनियर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों ने उसको देख लेने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक को दबोचा लिया जबकि दो आरोपी अभी फरार है।

रात 11 बजे की है घटना

सेक्टर 66 मामूरा गांव के गली नंबर 7 में शशिकांत वर्मा रहते है। पेशे से वह इंजीनियर है। वह किराए पर रहते है। 19 जून की रात 11 बजे के करीब वह अपने दोस्त से मिलकर वापस लौटे थे। बिल्डिंग में उन्होंने बाइक खड़ी की। आरोप है तभी गांव के रहने वाले कुंदन, विकास और हर्ष वहां आ गए। तीनों ने बाइक खड़ी करने के विवाद में पहले शशिकांत से अभद्रता की, फिर चाकू मारकर घायल कर दिया।

सिर, पेट व कमर में लगी चोट

आरोपी युवक के हमले में इंजीनियर को सिर, पेट व कमर में गंभीर आई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल विकास को धर दबोचा था। दो अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही दोनों फरार आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

पूर्व में विवादित रह चुका है यह गांव

मामूरा गांव में पूर्व में भी आपराधिक घटनाएं हो चुकी है। ठेके पर शराब की बोतल मारकर युवक की हत्या व रास्ता नहीं देने पर गोली मारने की घटना इस गांव में हो चुकी है। ऐसे में पुलिस को जैसे ही चाकू चलने की सूचना मिली, तुरंत मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंजीनियर की हालत अब खतरे से बाहर है। बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो बाद में चाकू मारने की घटना में बदल गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें