Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड का काम अंतिम चरण में है। इसका निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि अप्रैल के अंत तक एलिवेटेड रोड को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को एलिवेटेड रोड के काम के चलते 30 दिन के लिए एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार से हाजीपुर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की गाइडलाइन जारी की है। इस रूट पर करीब एक महीने तक एलिवेटेड रोड पर निर्माण कार्य होगा।
ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से लगा था जाम
शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने बिना किसी गाइडलाइन और सूचना के हाजीपुर मार्ग पर डायवजन लागू कर दिया था। जिसके चलते इस रूट पर भीषण जाम लग गया था। घंटों की मशक्कत के बाद जाम सुचारू हो पाया था। अपनी गलती से सबक सीखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को इस रूट के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए डायवर्जन लागू कर दिया। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि नोएडा सेक्टर 60, 50 व 76 से हाजीपुर की ओर जाने वाला यातायात बरौला टी प्वाइंट से बाये मुड़कर सलारपुर होते हुए लोटस बुलेवर्ड तिराहे से आगे की ओर जाएगा।
सेक्टर-62 जाने वाले इस रूट का करें प्रयोग
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि हाजीपुर से सेक्टर 62, 60, 50, 76 की ओर जाने वाला यातायात प्रतीक बिल्डिंग तिराहे से बाये मुड़कर सेक्टर 47 चौक होते हुए बरौला टी प्वाइंट से आगे की ओर जाएगा। इस दौरान इस रूट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। डीसीपी ने बताया कि लोगों को जाम से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। वहीं, इससे पहले भी कई बार भंगेल एलिवेटेड रोड के काम के चलते डायवर्जन लागू किया गया है।
गर्डर डालने से लेकर अन्य काम होना बाकी
भंगेल एलिवेटेड रोड पर अभी कई जगह पर गार्डर डालने से लेकर सड़क निर्माण, फिनिशिंग आदि निर्माण कार्य होने बाकी हैं। बरौला टी प्वाइंट चौराहे के पास भी स्टील गर्डर डालने का काम बाकी है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि शनिवार से बरौला टी प्वाइंट के पास एलिवेटेड रोड पर पिलर संख्या 59 व 60 पर स्टील गर्डर रखे जा रहे हैं। इस रूट एक महीने के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। बताया जा रहा है कि इस रूट से रोजाना करीब 1 लाख लोग गुजरते हैं।
अप्रैल के अंत तक काम पूरा करने का टारगेट
नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड के काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अप्रैल के अंत तक काम पूरा करने का टारगेट रखा गया है। हालांकि अभी छह से सात गॉर्डर और रोड पर काली परत करने का काम बचा है। इसके अलावा लूप के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे। जिसके चलते अप्रैल में यह टारगेट पूरा होता नहीं दिख रहा है। वहीं यह परियोजना पहले से ही करीब तीन साल देरी से चल रही है। निर्माण में 608 करोड रुपए खर्च किए जा रहे है। सूत्रों से पता चला है कि एलिवेटेड रोड जून माह के अंत तक शुरू हो पाएगा।
भंगेल एलिवेटेड रोड बनने से जाम होगा खत्म
बरौला, भंगेल और सलारपुर में जाम खत्म करने के लिए इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 अगाहपुर से फेज-टू के गंदे नाले के पास तक बन रहा है। इसका काम जून 2020 में शुरू किया गया था। नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
संबंधित खबरें
UP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
51 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
13 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
14 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines