Noida News: नोएडा में परिवहन खिलाफ के खिलाफ Auto व रिक्शा चालक सड़क पर उतर आए है। कथित शोषण का आरोप लगाकर मंगलवार को सैकड़ों ई रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालक सड़कों पर उतर आए। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेतृत्व में चालकों ने सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-37 की ओर जाने वाले मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया है।
परमिट के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
भाकियू (भानु) के वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और चालकों की समस्याएं सुनी। संगठन ने एआरटीओ पर फिटनेस, परमिट और अन्य दस्तावेजों के नाम पर अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए। प्रदर्शन करने वाले चालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चालकों का उत्पीड़न नहीं रुका तो संगठन आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा।
सवारियों को हुई दिक्कत
प्रदर्शन के कारण सेक्टर 37 मार्ग पर यातायात घंटों तक प्रभावित रहा। राहगीरों और आम नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सवारियों को Auto नहीं मिलने पर उनको कुछ दूर तक पैदल ही चलकर जाना पड़ा। सभी Auto चालकों ने पूर्व से योजना बनाकर एक साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर Auto के पहिये थम गए। मेट्रो से उतर कर Auto में बैठने वाली सवारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
यह है मुख्य मांगे
प्रदर्शन करने वाले Auto चालकों का कहना है कि फिटनेस व परमिट प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए। अवैध वसूली पर रोक लगनी चाहिए। परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा चालकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। सड़क पर कई बार उनके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया जाता है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा का चर्चित थार कांड, दूसरे पक्ष के 20 लोगों की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है मामला
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
38 mins agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
9 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
12 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines