Noida Gate: नोएडा (Noida) दिल्ली (Delhi) की सीमा से सटा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का महत्वपूर्ण शहर है। दिल्ली मयूर बिहार से नोएडा आने पर यूपी गेट पड़ता है, जहां दिल्ली और नोएडा का बॉर्डर (Delhi-Noida Border) मिलता है। अब ऐसा ही एक गेट (Noida Gate) डीएनडी (DND) से नोएडा आने वाले मार्ग पर भी बनने जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से इसी तैयारी शुरू हो गई है।
परियोजना के लिए तय किया 3 करोड़ का बजट
जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट एक्सप्रेसवे (DND) और सेक्टर-16 के पास दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर एक भव्य गेट बनाने वाला है। नोएडा को सुंदर बनाने के उद्देश्य से इस परियोजना पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नोएडा अथॉरिटी ने प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार किया है। इस माह के अंत में टेंडर जारी हो सकते हैं।
सबसे पुराना गेट है चिल्ला बॉर्डर पर
बता दें कि दिल्ली-नोएडा के दो बॉर्डर्स पर गेट हैं। सबसे पुराना गेट चिल्ला बॉर्डर पर है। यहां भगवान बुद्ध की एक मूर्ति भी है। अब डीएनडी पर भी एक गेट बनाया जाएगा, जो दक्षिणी दिल्ली को नोएडा से जोड़ेगा। प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ेंः नोएडा में धारा-144 लागू, ये काम अब भूलकर भी न करें, वरना पड़ेगा भारी
डीएनडी पर बनेगा आकर्षक प्रवेश द्वार
डीएनडी नोएडा को सीधे दिल्ली से जोड़ता है। यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है। दक्षिणी दिल्ली आने और जाने वाले ज्यादातर लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। यानी नोएडा प्राधिकरण डीएनडी के रास्ते नोएडा में प्रवेश के द्वार को भी आकर्षक बनाना चाहता है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा बॉर्डर पर भी है गेट
मयूर बिहार से नोएडा आने वाले लिंक रोड पर भी एक गेट बना हुआ है। यहां भी गौतमबुद्ध की एक विशाल प्रतिमा लगी है। गेट के आसपास बेहतरीन फुलवारी लगाई गई है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा से नोएडा में आने पर भी एक आकर्षक गेट नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पड़ता है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
6 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
7 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
8 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines