Uttar Pradesh Noida News: नोएडा अथॉरिटी ने शहर को सेफ सिटी बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों 6 चरणों में काम किया जाएगा। जिस पर करीब 208.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि नोएडा के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई ट्रिपल सी) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। खास बात यह है कि योजना पूरी होने पर शहर के सभी पुलिस थाने, सीसीटीवी सिस्टम व ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली को आई ट्रिपल सी के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। इसके साथ ही, इसे अत्याधुनिक पब्लिक एड्रेस सिस्टम से युक्त किया जाएगा जो आपातकालीन स्थितियों में संदेश जारी करने का माध्यम बनेगी।
अथॉरिटी ने टेंडर किए जारी
नोएडा सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 561 लोकेशन पर 2634 कैमरे लगाए जाएंगे। ये पांच प्रकार के कैमरे होंगे। इसके लिए अथॉरिटी ने टेंडर जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 212 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए शहर भर में करीब 225 किमी की ऑपटिकल फाइबर का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना होगा। इसे कमांड कंट्रोल सेंटर से अटैच किया जाएगा। 22 अप्रैल को इसकी प्री बिड बैठक होगी। जिसमें आने वाली कंपनियां अपनी समस्या बता सकती है। इसके बाद 16 मई को टेंडर खोला जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि सेफ सिटी बनने से नोएडा के करीब 10 लाख लोग 24 घंटे हाईटेक सिक्योरिटी के बीच रहेंगे।
शहर की 24 घंटे होगी लाइव मॉनिटरिंग
अथॉरिटी की इस योजना में नोएडा के 13 थानों को भी जोड़ा जाएगा। यहां से थाने लाइव मॉनिटरिंग कर सकेंगे। इसके लिए अलग से सेक्टर-94 में कमांड कंट्रोल रुम बनाया जाएगा। इसका इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम अथॉरिटी करेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर बनने के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। ये वीडियो वॉल से 24 घंटे शहर की लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इससे अपराधों पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
संवेदनशील जगहों और चौराहों पर लगेंगे पेनिक बटन
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, शहर के संवेदनशील जगहों और चौराहों पर 147 इमरजेंसी पेनिक बटन कॉल बॉक्स लगाए जाएंगे। इसके बटन को प्रेस करते ही ऑटोमेटिक कॉल नजदीक चौकी या थाने में पहुंच जाएगी। साथ ही आपको कैमरों की मदद से ट्रैस किया जाने लगेगा। इसके अलावा 418 पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम लगाया जाएगा। ये सिस्टम स्पीकर बेस्ट होगा। इसके अलावा शहर में करीब 20 साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
हाईटेक होंगे कैमरे, पकड़ा जाएगा बदमाश
सेफ सिटी योजना के तहत लगने वाले सीसीटीवी कैमरे हाईटेक क्वालिटी के होंगे। इस कैमरे के जरिए उसे आराम से पकड़ा जा सकेगा। इसके अलावा बदमाशों का डाटा पहले से ही पुलिस के पास उपलब्ध है। अगर कोई अपराधी जिसकी तलाश पुलिस को है। उसका डेटा अपलोड होते ही वो इनमें से किसी भी कैमरे के पास निकाला तो उसकी लाइव लाइव लोकेशन और पहचान तुरंत कंट्रोल रूम में दिख सकेगी।
संबंधित खबरें
'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
1 hr agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
12 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
13 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
14 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
15 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
18 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
19 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
21 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines