Noida News: नोएडा में प्राधिकरण ने 3500 मकान मालिकों को धारा 10 के तहत नोटिस जारी किया है। धारा 10 के तहत सभी मकान मालिकों को अपने घर के सामने से अतिक्रमण हटाना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है कि प्राधिकरण आवंटन रद्द कर सकता है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से शहर के लोगों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ शहर के लोग नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ कृष्णा करूणेश से मिले।
जुर्माना लगाने की कही बात
फोनरवा की तरफ से कहा गया है कि इस मामले में आवंटन निरस्त नहीं करना चाहिए। प्राधिकरण को पहले कमेटी बनाकर जांच करनी चाहिए। पूर्व में ऐसा ही निर्णय दिल्ली प्राधिकरण द्वारा लिया जा चुका है जिसे बाद में वापस लेना पड़ा था। ऐसे में इस निर्णय पर प्राधिकरण को फिर से विचार करना चाहिए।
अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान
नोएडा प्राधिकरण इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। हाल ही में प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों को अतिक्रमण हटाने के तहत तोड़ दिया गया था। हालांकि अब उस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। ऐसे में अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण 3500 नोटिस के मामले में क्या फाइनल एक्शन लेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
जुर्माना देकर स्थाई हो जाएगा अतिक्रमण
दिल्ली की पाॅलिसी यदि यहां अपनाई जाती है तो घर के सामने मौजूद अतिक्रमण के क्षेत्रफल के हिसाब से प्राधिकरण जुर्माना लगाएगा। जुर्माना लगाने के बाद जो लोग जुर्माना अदा कर देंगे उनका अतिक्रमण स्थाई होगा। भविष्य में उनको फिर किसी तरह की कार्रवाई से नहीं गुजरना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
4 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
15 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines