Noida News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी में निवेश करने से पहले आपको नोएडा अथॉरिटी से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दरअसल, अथॉरिटी ने एक लिंक जारी किया है। इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपको निवेश की सही और सटीक जानकारी आसानी से मिल जाएगी। अथॉरिटी की आने वाली हर एक योजना की जानकारी मिल जाएगी।
आसानी से मिलेगी जानकारी
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, लिंक पर रजिस्ट्रेशन के बाद निवेशक को सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। निवेशक को अलग-अलग श्रेणी की संपत्ति की योजना व उससे जुड़ी पूरी जानकारी भेजी जाएगी। फिर निवेशक अपने माफिक योजना व संपत्ति का चयन आसानी से किया जा सकेगा। अथॉरिटी का दावा है कि प्रदेश सरकार निवेशकों की सहूलियत के लिए हर जरूरी काम कर रही है।
अथॉरिटी की वेबसाइट पर मिलेगा लिंक
नोएडा अथॉरिटी की वेबसाइट पर निवेशकों के लिए एक लिंक जारी किया गया है। लिंक को रजिस्टर योर सेल्फ टू इंवेस्ट इन नोएडा नाम दिया गया है। अथॉरिटी अधिकारी ने बताया इस लिंक पर निवेशक को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर समेत कुछ अन्य जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद उनको नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी हर योजना और परियोजनाओं की जानकारी मिल जाया करेगी।
मोबाइल पर मिलेगी योजना की जानकारी
अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित योजना की जानकारी भी प्राधिकरण सूचना के तौर पर भेजा करेगा। सरकार के जरिए और अथॉरिटी खुद अपने स्तर से भी निवेशकों को कई तरह की छूट देता है। आने वाले दिनों में अथॉरिटी नोएडा में निवेशकों को कई संपत्तियों के विकल्प नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे देने जा रहा है।
निवेश करने का अच्छा मौका
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, अभी निवेशकों के लिए कई अच्छे मौके हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के आसपास लगे सेक्टर-162,163, 164, 165 और सेक्टर-166 समेत कई अन्य सेक्टरों में इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल और प्रॉपर्टी के प्लॉट के लिए योजनाएं प्रस्तावित हैं। निवेशक आसानी यहां निवेश कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
13 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines