नोएडा के लोगों को नहीं जाना पड़ेगा उत्तराखंड और हिमाचल, जापानी पार्क में मिलेगा भरपूर मजा

Uttar Pradesh Noida News : नोएडा अथॉरिटी ने जापानी पार्क के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। इसके निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण के बाद नोएडा के लोगों को घूमने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा। करीब 14 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में एंजॉय करने के सभी संसाधन मिल जाएंगे।

noida authority

noida authority

विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा के लोगों को सेल्फी पॉइंट, वॉकिंग ट्रैक, झरने, नदियां, द्वीप, पुल और जंगलों का मजा लेने के लिए अब उत्तराखंड और हिमाचल का रुख नहीं करना पड़ेगा। नोएडा अथॉरिटी ने शहर में ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, अथॉरिटी सेक्टर-94 में जापानी पार्क का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए अथॉरिटी ने टेंडर भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।

25 करोड़ रुपए का आएगा खर्चा

Advertisment

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, सेक्टर-94 में जापानी पार्क का निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा सेक्टर-62 स्थित डी पार्क के सौंदर्यीकरण होना है। इन दोनों पार्क का काम शुरू कराने के लिए अथॉरिटी ने फिर से टेंडर जारी किया है। इससे पहले भी टेंडर जारी किया गया था। लेकिन कोई भी कंपनी नहीं आई थी। ऐसे में दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। इच्छुक कंपनियां 25 मार्च तक आवेदन कर सकती है। दोनों पार्क पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। कंपनी का चयन प्रकिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन पार्को के निर्माण और सौंदर्यीकरण में करीब 12 महीने का समय लगेगा।

14 एकड़ में बनेगा पार्क, घने जंगल करेंगे आकर्षित

अथॉरिटी के मुताबिक, करीब 14 एकड़ में सेक्टर-94 में बनने वाले जापानी पार्क में संस्कृति के उन पहलुओं को दिखाया जाएगा जिनमें प्रकृति प्रेम, शांति, और अध्यात्म जैसे गुण हैं। पार्क में जापानी झूले, ड्रेगन के आकार का झूला, कई सेल्फी पॉइंट, वॉकिंग ट्रैक, झरने, नदियां, द्वीप, और पुल होंगे। यहां कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी उगाए जाएंगे जो मियावाकी तकनीक से उगाए जाएंगे। ये पेड़ 2-3 साल में घने जंगल का रूप ले लेंगे। इस पार्क में बांस के पेड़ों की संख्या ज्यादा होगी। यहां आम तौर पर ऐसे पेड़ भी होंगे जो उत्तर भारत मैदानी इलाकों में नहीं दिखाई देते। बताया जा रहा है कि यह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

आपको रास्ते में ₹500 मिले, आप क्या करेंगे?

विज्ञापन

पूरे पार्क में 6 हट, तीन तरफ से होगा खुला

विज्ञापन

पार्क के अंदर 2 वाटर बॉडी होंगी। बीच वाली वाटर बॉडी के ऊपर से फुटपाथ निकाला जाएगा। प्रवेश द्वार के पास एक बड़ा हॉल बनवाया जाएगा। इसके अलावा पूरे पार्क में 6 हट, जॉगिंग ट्रैक बनवाया जाएगा। साथ ही यह पार्क तीन तरफ से खुला हुआ है। इसलिए दो तरफ पार्क के अंदर ही ओपन पार्किंग बनवाई जाएंगी। यह पार्क ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के पास होगा। जापानी पार्क को तैयार करने में करीब 10 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

डी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन और नाव की होगी व्यवस्था

विज्ञापन

नोएडा अथॉरिटी सेक्टर-62 डी-पार्क को नए सिर से संवारने की तैयारी कर रहा है। अथॉरिटी की माने तो पार्क में प्रवेश के लिए बड़ा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। यहां पर कियोस्क व फूड कोर्ट भी होंगे। इसके साथ ही अंदर तितलियों के ठिकाने (बटर फ्लाई डोम) व झील को भी नए सिरे से संवारा जाएगा। म्यूजिकल फाउंटेन समेत कई काम और भी होंगे। यहां नाव के जरिए भी लोग घूम सकेंगे। पार्क को संवारने ने करीब 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ